सोरेन के लिए विश्वास मत हासिल करना आसान नहीं
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रघुवर दास ने बताया कि पार्टी ने सोरेन सरकार के खिलाफ मत देने का रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाएंगे और राज्य के राजनीतिक माहौल पर लोगों का मंतव्य मांगेंगे।
उन्होंने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।
दास ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में राष्ट्रपति शासन के जरिए सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली शिबू सोरेन की सरकार अल्पमत में आ गई थी। बुधवार को जनता दल (युनाइटेड) के दो विधायकों ने भी सरकार से हाथ खींच लिया था।
इसके अलावा जेवीएम-पी के 11 विधायकों ने भी सोरेन के खिलाफ मत देने की घोषणा की है।
जेवीएम-पी विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सोरेन सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। सरकार अगर विश्वास मत हासिल करना चाहेगी तो हमारी पार्टी उसके खिलाफ मत देगी।
दूसरी ओर, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को विश्वास मत हासिल हो जाने का पूरा भरोसा है। पार्टी को यकीन है कि उसके नेता सोरेन का समर्थन करेंगे।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने सोरेन के पुत्र हेमंत व विधायक चंपई सोरेन को भाजपा के साथ वार्ता के लिए अधिकृत किया है। इसके अलावा दो अन्य विधायकों साइमन मरांडी व टेकलाल महतो को कांगेस के साथ बातचीत के लिए अधिकृत किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications