हिमाचल प्रदेश में तापमान में कमी
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के ऊंचाई वाले इलाके लाहौल एवं स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में शुक्रवार तड़के गिरी हल्की बर्फ और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश की वजह से तापमान में कमी आई है।"
लाहौल एवं स्पीति के मुख्यालय केलांग में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
सिंह ने बताया कि बर्फ गिरने और बारिश के बाद राज्य में अधिकतम तापमान में कमी आई है।
शिमला में शुक्रवार को उच्चतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में गुरुवार को पिछले छह सालों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया।
मंडी जिले के सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कांगड़ा जिले के धर्मशाला और उना शहर में उच्चतम तापमान 35.6 और 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीनों शहरों में गुरुवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 41.3, 38.2 और 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्यभर में शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications