चीन के साथ गहरे संबंध बनाएगा भारत : पाटील

बीजिंग, 28 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने चीनी नेता जिया किंगलिन से शुक्रवार को कहा कि भारत, चीन के साथ संबंधों को गहरा, विस्तारित और विविधतापूर्ण बनाना चाहता है।

पाटील ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो में चौथे दर्जे के सदस्य, जिया से अपने छह दिवसीय दौरे के तीसरे दिन गेट्र हाल ऑफ द पीपुल में मुलाकात की।

बीजिंग के पूर्व मेयर जिया ने पाटील के सफल दौरे के लिए उन्हें बधाई दी।

पाटील ने कहा कि चीनी नेतृत्व के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक और फलदायी रही और दोनों पक्षों ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया जो कि दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को अधिक ऊंचाई पर ले जाएगा।

पाटील ने गुरुवार को राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से मुलाकात की थी और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी के मुद्दे को उठाया था।

चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के लिए अस्थायी सीट का तो समर्थन किया, लेकिन स्थायी सदस्यता के लिए उसने एकमुश्त समर्थन नहीं दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+