अलकायदा को नहीं मिल रहे आत्मघाती हमलावर

लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन अलकायदा को इन दिनों इराक में आत्मघाती हमलावर नहीं मिल रहे हैं।

इराकी विदेश मंत्री होशियार जेबरी ने 'द इंडिपेंडेन्ट' समाचार पत्र से कहा कि प्रशासन को यह जानकारी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ और जांच एजेंसियों द्वारा पकड़े गए संदेशों से मिली है।

संदेशों में अलकायदा के स्थानीय संदेशों में आत्मघाती हमलों के लिए विदेशियों की कमी की शिकायत करते हुए सुना गया।

जेबरी ने कहा, "इन दिनों इस्लामी कट्टरपंथियों की अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बढ़ती रुचि के चलते आत्मघाती हमलावरों की कमी पैदा हुई है। अमेरिकी सेनाएं अब इराक से वापस लौट रही हैं। हमने अमेरिका के साथ मिलकर अलकायदा को पूरी तरह तोड़ दिया है।"

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "मुझे आशंका है कि अलकायदा अपनी बची हुई शक्ति का प्रयोग करके जल्दी ही बगदाद पर नया हमला करेगा।"

जबेरी ने कहा कि पहले ही उनका मानना था कि अलकायदा को इराक के सुन्नी बहुल इलाकों में सुरक्षित जगह तलाशने में काफी परेशानी हो रही है।

इराक में अमेरिकी आक्रमण के खिलाफ 2003 में पहला आत्मघाती हमला करने के बाद अलकायदा को बड़ी संख्या में आत्मघाती हमलावर मिलने लगे थे।

2003 में सद्दाम हुसैन की सरकार खत्म होने के बाद बनी नई इराकी सरकार को अस्थिर करने के लिए विदेशी आत्मघाती हमलावर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इन विदेशी हमलावरों में से ज्यादातर सऊदी अरब, यमन, जॉर्डन, सीरिया, लीबिया, अल्जीरिया और मोरक्को के होते हैं।

इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+