फर्जी मुठभेड़ मामले में 2 गिरफ्तार

एक अधिकारी ने कहा कि पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी, बशीर अहमद और उसके साथी फैयाज अहमद को शहजाद अहमद, रियाज अहमद और मुहम्मद शफी को पिछले महीने सोपोर जिले के नडिहाल गांव से अगवा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय नागरिकों और तीनों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि दोनों ने तीनों को उनके घरों से 29 अप्रैल को अगवा कर लिया था।

सरकार की ओर से इस मामले की सत्यता जानने के लिए दंडाधिकारी द्वारा जांच कराने का आदेश दिया गया है। जांच का आदेश तब दिया गया है, जब यह आरोप लगाया गया है कि तीनों को अगवा किए जाने के दूसरे दिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) के माचिल सेक्टर में फर्जी मुठभेड़ में मार डाला गया था।

शहजाद के पिता गुलाम मुहम्मद खान ने दिवंगत तीनों व्यक्तियों में से एक की अपने बेटे के रूप में पहचान की है।

खान ने गुरुवार को देर शाम संवाददाताओं से कहा, "उन्होंने पदकों और पुरस्कारों के लिए मेरे बेटे को मार डाला। मेरे बेटे का आतंकियों से कोई संबंध नहीं था।"

राज्य के स्वास्थ्य व कानून मामलों के कनिष्ठ मंत्री जावैद अहमद डार ने कहा है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।

डार ने आईएएनएस से कहा, "यदि आरोप सच साबित हुआ तो दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+