दुर्घटना को गंभीरता से ले रेलवे : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस से कहा, "रेलवे अधिकारियों और राज्य सरकार को इस दुर्घटना की गंभीरता को ध्यान में रखना चाहिए और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव कदम उठाने चाहिए।"
उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और इसके जिम्मेदार लोगों को निशाना बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हम घटना की निंदा करते हैं। निर्दोष लोग इसमें मारे गए हैं। शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।"
गृह मंत्री पी. चिदंबरम की 'सीमित जनादेश' टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उठाए गए सवालों और नक्सलियों से निपटने के तरीकों में मतभेद के सवाल पर अहमद ने कहा कि भाजपा त्रासदी के समय राजनीति कर रही है और प्रशासन की विभिन्न इकाइयों के बीच खाई बनाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा, "यह एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के लिए अनुपयुक्त है।"
शुक्रवार तड़के हुई इस दुर्घटना में कम से कम 65 लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल के नक्सलियों के गढ़ झारग्राम के नजदीक हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस यात्री रेलगाड़ी के पटरियों से उतरकर तेजी से जाती एक मालगाड़ी से टकरा जाने से यह हादसा हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications