कश्मीर घाटी में बारिश के बाद नदियां उफान पर
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "घाटी में पिछले 12 घंटों से गरज के साथ बारिश हो रही है। मौसम के मिजाज में शनिवार शाम तक बदलाव के संकेत हैं।"
अधिकारी ने कहा, "घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।"
घाटी में सबसे बड़ी नदी झेलम है हालांकि यह अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। इसके अलावा उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में अधिकतर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, " हम झेलम समेत अन्य नदियों के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।"
नदियों और पहाड़ों के किनारे रहने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
घाटी में मई में हो रही असामान्य बारिश की वजह से धान की खेती को लेकर अधिकतर किसान चिंतित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications