असम विस्फोट मामले में 4 गिरफ्तार
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश के जीरो शहर में पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रह रहे राहुल बह्म को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
ब्रह्म पर गुवाहाटी के भीड़भाड़ वाले पानबाजार में 30 अक्टूबर 2008 को विस्फोटक रखे मारुति कार खड़ी करने का आरोप है। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हो गए थे।
असम में करीब एक ही साथ हुए कुल नौ विस्फोटों में 100 लोगों की मौत हुई थी और 500 से ज्यादा जख्मी हुए थे। सभी विस्फोटों के आरोप एनडीएफबी पर लगाए गए थे।
मारे गए अन्य छापों के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने एनडीएफबी के तीन सदस्यों को पश्चिमी असम के कोकराझार से गिरफ्तार किया। ये सभी बोंगाईगांव विस्फोट में सीधे तौर पर जुड़े हुए थे।
तीनों बी.ओनसाई, इंद्र ब्रह्म और लूखरा पर बोंगाईगांव शहर में भीड़भाड़ वाले इलाके में एक दुकान के सामने विस्फोट भरी मोटरसाइकिल खड़ी करने का आरोप है।
दुकानदार ने लावारिस मोटरसाइकिल के बारे में पुलिस को सूचित किया, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते विस्फोट हो गया और इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
सीबीआई के पुलिस अधीक्षक एन. एस. खरयात ने आईएएनएस को बताया,"सिलसिलेवार बम विस्फोट में सीधे तौर पर जुड़े होने की वजह से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह एक बड़ी सफलता है और हमें उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही और लोग भी गिरफ्तार किए जाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications