सोनिया गांधी ने रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
कांग्रेस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी पीड़ा और दुख व्यक्त किया है और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।"
कोलकाता से 155 किलोमीटर दूर नक्सलियों के गढ़ झारग्राम के नजदीक बुधवार रात 1.30 बजे हावड़ा-कुर्ला ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरकर तेज गति से जा रही एक मालगाड़ी से टकरा गए थे। रेलगाड़ी हावड़ा से रात 10.55 बजे चली थी।
अधिकारियों का अनुमान है कि नक्सली छापामारों द्वारा की गई तोड़-फोड़ के चलते यह दुर्घटना हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications