रेल हादसे के पीछे तोड़फोड़ जिम्मेदार : चिदंबरम
हादसे के बारे में जारी एक बयान में चिदंबरम ने कहा, "यह तोड़फोड़ की घटना मामूल पड़ती है, वहां रेल पटरियों का एक हिस्सा हटा दिया गया था।"
हादसे में कम से कम 65 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से अधिक घायल हो गए।
बयान में हालांकि सीधे तौर पर हादसे के लिए नक्सलियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों और घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए चिदंबरम ने कहा, "हादसे से मुझे गहरा दुख पहुंचा है।"
उन्होंने कहा है कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया है।
चिदंबरम ने कहा कि राहत व बचाव कार्य में सहयोग के लिए उनके मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की चार टीमों की तैनाती की है। जरूरी समानों के साथ कुल 132 लोगों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications