दिन में 2 बार दांत साफ करें, दिल की बीमारी से बचें

एक शोध से पता चला है कि दिल तक पहुंचने वाली और दिल से निकलने वाली धमनियों का रास्ता बंद करने के लिए काफी हद तक मुंह और मसूड़ों के जरिए होने वाला संक्रमण भी जिम्मेदार होता है।

विगत 20 वर्षो से इस विषय पर अनुसंधान हो रहा है कि दिल की बीमारियों के लिए मसूड़ों की बीमारियां किस हद तक जिम्मेदार हैं। इसी के अंतर्गत यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि मसूड़ों के जरिए होने वाला संक्रमण काफी हद तक दिल की बीमारियों के लिए उत्तरदायी होता है।

यही कारण है कि वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि दिल की बीमारियों से लंबे समय तक बचने के लिए जरूरी है कि वे दिन में कम से कम दो बार अपने दांतों और मसूड़ों को जरूर साफ करें।

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन के प्रोफेसर रिचर्ड वॉट ने स्कॉटिश स्वास्थ्य सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले 11,000 वयस्कों से मिले आंकड़ों को लेकर अध्ययन किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे।

शोध दल ने धूम्रपान करने वालों और शारीरिक व्यायाम करने वालों के साथ-साथ लोगों की अपने मुंह का ख्याल रखने की आदतों का अध्ययन किया।

वॉट ने बताया कि शोध के माध्यम से वह इस बात का पता लगाने में सफल रहे कि मुंह और मसूड़ों का ख्याल रखने का सीधे तौर पर दिल से जुड़ी बीमारियों से संबंध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+