रेल हादसे के पीछे नक्सलियों का हाथ : बुद्धदेब
कोलकाता, 28 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में हुए रेल हादसे के पीछे नक्सलियों का हाथ होने का पता चला है।
भट्टाचार्य ने इस हादसे को 'जघन्य हमला' करार दिया। वह पश्चिमी मिदनापुर पहुंच रहे हैं। बुद्धदेब ने मृतकों को श्रद्धाजंलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार के चार मंत्री मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव कार्य चल रहा है।"
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में कल देर रात नक्सलियों द्वारा कथित विस्फोट के कारण मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी सुपर डीलक्स एक्सप्रेस का इंजन और 12 डिब्बे पटरी से उतर गए और यह रेलगाड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications