नक्सलियों को बाहरी सहायता पर गृह मंत्रालय की नजर : कृष्णा
बैंगलुरू, 28 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि नक्सलियों को देश के बाहर से मिल रहे सहयोग के बारे में गृह मंत्रालय नियमित तौर पर नजर रखे हुए है।
पश्चिम बंगाल में हुए रेल हादसे के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कृष्णा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में गृह मंत्रालय नक्सलियों के बाहरी समर्थन पर लगातार नजर रखे हुए है। इस तरह की घटनाओं का मुख्य उद्देश्य देश में ऊहा-पोह की स्थिति पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि सरकार दुर्घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications