लाहौर की 2 मस्जिदों पर आतंकवादी हमला
समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार सात आतंकवादियों ने लाहौर के गारही शाहू और मॉडल टाऊन इलाके की दो मस्जिदों में घुस गए। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों इलाकों में विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
कहा गया है कि हमले के वक्त दोनों मस्जिदों में लगभग 1,500 लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने स्वीकार की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications