छतरपुर पुलिस उत्पीड़न प्रकरण की जांच शुरू

पिछले दिनों छतरपुर की विश्वनाथ कालोनी में रहने वाली दो बहनों अनीता और बबीता (परिवर्तित नाम) ने पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी थी। मामले के गंभीर होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी ) आर. सी. अरोड़ा व पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) के. एन. तिवारी गुरुवार की देर रात छतरपुर पहुंचे हैं और उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि अनीता अपने पुरुष मित्र के साथ 21 मई को एक रिहायशी कालोनी में घूम रही थी, तभी दो पुलिसकर्मियों कन्हैया लाल व अरविंद पटेल ने कथित तौर पर पुरुष मित्र को धमका कर भगा दिया था और लड़की का अश्लील वीडियो बना लिया था। इतना ही नही इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

बाद में दोनों प्रमुख आरोपी पुलिसकर्मियों के दो अन्य साथियों प्रवीण और अशोक ने दोनों लड़कियों को धमकाया था। इसी धमकी के बाद दोनों बहनों ने आत्महत्या कर ली थी। इन चारों पुलिसकर्मियों के अलावा थाना प्रभारी के के. खनेजा को निलंबित किया जा चुका है। वहीं कन्हैया लाल तथा अरविंद पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+