जया बच्चन का राज्यसभा का टिकट लेने से इंकार
पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को कहा कि बच्चन ने इस्तांबुल से इस बारे में संदेश भेजा है। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बच्चन को राज्यसभा के उनके दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी की ओर से टिकट देने का प्रस्ताव दिया था।
बच्चन का यह इंकार मुलायम सिंह यादव के एक समय अभिन्न सहयोगी रहे अमर सिंह की जीत मानी जा रही है। अमर सिंह अपने आप को बच्चन परिवार का सदस्य जैसा बताते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications