छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने भाजपा के एक नेता को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक दंतेवाड़ा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बुडरा सोडी केरपाल गांव में एक विवाह समारोह में जा रहे थे, जहां नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने शाम करीब चार बजे गांव को घेर लिया और सोडी पर गोलियां चला दीं। उसकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सोडी ने 2008 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोंटा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार ने उन्हें मामूली अंतर से हराया था। दंतेवाड़ा नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहीं पर नक्सलियों ने छह अप्रैल को सुरक्षा बलों पर हमला किया था, जिसमें 76 जवान शहीद हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications