वायु सेना के दो इंजीनियर घूस लेते गिरफ्तार
नासिक। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वायु सेना के दो इंजीनियरों को एक ठेकेदार से जबरन रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "आरोपियों को नासिक के साई पैलेस होटल में मंगलवार को एक ठेकेदार से 50,000 रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया।" पकड़े गए आरोपियों की पहचान सहायक चौकी अभियंता, आर.जे.कुक्कर और कनिष्ठ अभियंता एस.टी.पाटील के रूप में हुई है। दोनों ओझार वायु सेना स्टेशन में तैनात थे।
सीबीआई अधिकारी ने कहा, "ठेकेदार ने लिखित रूप में आरोप लगाया था कि उसके बिल का भुगतान करने के एवज में आरोपी उससे 70,000 रुपये रिश्वत मांग रहे थे।"













Click it and Unblock the Notifications