एयर इंडिया की हड़ताल खत्म, सेवाओं की बहाली में लगेगा समय
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया "नई दिल्ली और कोलकाता से जाने वाली कुछ उड़ानें गुरुवार सुबह रद्द की गईं लेकिन मुंबई से हम सभी उड़ानों का संचालन करने में कामयाब रहे हैं। अहमदाबाद से सुबह की उड़ाने संचालित नहीं की गईं।" एयर इंडिया प्रबंधन का कहना है कि हड़ताल की वजह से 100 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जिस कारण न सिर्फ 13,000 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी बल्कि कंपनी को भी 12 करोड़ रुपये की चपत लगी।
मालूम हो कि दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार शाम हड़ताली कर्मचारियों के संगठन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी। प्रबंधन ने हड़ताली यूनियन के 15 नेताओं को बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा 17 अन्य को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को एयर इंडिया के 15,000 से अधिक कर्मचारी वेतन मिलने में देरी और मीडिया से बात करने पर रोक लगाए जाने पर विरोध जताते हुए हड़ताल पर चले गए थे।













Click it and Unblock the Notifications