दलाई लामा ने बुद्घ स्मृति पार्क का उद्घाटन किया
पटना, 27 मई (आईएएनएस)। तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा ने बुद्ध पूर्णिम के अवसर पर गुरुवार को पटना में 22 एकड़ भूमि में फैले बुद्घ स्मृति पार्क का उद्घाटन किया। भगवान बुद्ध की स्मृति में इस पार्क का शुरू किया गया है।
इस मौके पर जापान, श्रीलंका, बर्मा, म्यांमार, थाइलैंड और कोरिया से भगवान बुद्घ के अवशेष भी पार्क में बने स्तूाप में रखे गए।
उद्घाटन के मौके पर श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाया गया महाबोधि वृक्ष को छोटा सा पौधा भी यहां लगाया गया। बौद्घ भिक्षुओं का मानना है कि अशोक के पुत्र महेंद्र ने यह बोधिवृक्ष श्रीलंका में लगाया था। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल देवानंद कुंवर तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
दलाई लामा अपनी बिहार यात्रा से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्घ की धरती पर आकर वह अभिभूत हैं। उन्होंने पार्क के उद्घाटन के लिए उन्हें बुलाए जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
बुद्घ स्मृति पार्क पटना जंक्शन के सामने 22 एकड़ भूमि में फैला है। इसके निर्माण में करीब 125 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पार्क में बनने वाले 200 फुट ऊंचे स्तूप का निर्माण भगवान बुद्घ के 2554वें महापरिनिर्वाण वर्ष की स्मृति के रूप में किया गया है। पार्क में 'ध्यान केंद्र' का भी निर्माण किया गया है जहां लोग ध्यान लगा सकेंगे। पार्क के उद्घाटन के मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications