सोनिया गांधी का श्रीनगर दौरा रद्द
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गांधी का श्रीनगर दौरा रद्द करने का निर्णय बुधवार रात लिया गया। वहां वह डल झील के इर्द-गिर्द आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए एक आवासीय कॉलोनी का शिलान्यास करने वाली थीं।
गांधी का कार्यक्रम बदले जाने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है।
आधिकारिक सूत्र ने कहा, "गांधी का जम्मू का कार्यक्रम यथावत है।" जम्मू में वह गुर्जर समुदाय के लिए एक जनजातीय सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगी और एक रैली को भी संबोधित करेंगी।
इस यात्रा में गांधी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद भी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications