असम सरकार करेगी उल्फा से बात
मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि सरकार उल्फा के साथ शीघ्र वार्ता करने की इच्छुक है। हम चाहते हैं कि परेश बरुआ खुद इसमें हिस्सा ले, लेकिन हम उसका ज्यादा दिनों तक इंतजार भी नहीं कर सकते।
गोगोई ने यह घोषणा बुधवार को उल्फा के साथ शांति वार्ता के प्रस्ताव को राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद की।
यह फैसला केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम के असम दौरे के एक दिन बाद लिया गया। चिदंबरम ने गुवाहाटी में जारी एक बयान में यह संकेत दिया था कि मुख्यमंत्री उल्फा से बात करने को तैयार हैं। इस मामले में केंद्र सरकार उन्हें पूरा समर्थन देगी।
गोगोई ने कहा कि हम शांति वार्ता की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं और जल्द ही यह तय करेंगे कि बातचीत का अहम मुद्दा क्या हो।
मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि शांति वार्ता से पहले जेल में बंद उल्फा नेताओं को छोड़ दिया जाएगा या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications