बिहार में अधिकतम तापमान में वृद्घि
पटना, 27 मई (आईएएनएस)। पटना सहित बिहार के अन्य क्षेत्रों में चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर गर्मी बढ़ा दी है। वैसे अधिकतम तापमान में ज्यादा वृद्घि नहीं हुई है परंतु न्यूनतम तापमान में वृद्घि के कारण लोग सुबह से ही गर्मी महसूस कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, पटना में गुरूवार को न्यूनतम तापमान 27़ 8 डिग्री सेल्सियस, गया में 24़ 8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में 25़ 8 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया में 24़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरूवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान हल्के बादल छाने के आसार हैं परंतु राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक आसमान साफ रहेगा जिस कारण लोग गर्मी महसूस करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications