राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति ने बुद्ध पुर्णिमा पर दी बधाई

राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटील ने अपने संदेश में कहा, "मैं बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई देती हूं।"

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए संदेश हमें ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर अहिंसा और विश्व बंधुत्व जैसे शाश्वत मूल्यों पर मानव जाति का विश्वास और दृढ़ हो यहीं मेरी शुभ कामना है।

उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर मनाई जाने वाली बुद्ध पुर्णिमा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

उप राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा,"मैं भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को बधाई देता हूं।"

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने दिव्य जीवन और उपदेशों के माध्यम से हमें अहिंसा, सत्यनिष्ठा, करूणा और विश्वबंधुत्व का मार्ग दिखाया है। आज भी उनकी शिक्षाएं मानवता को दुखों से मुक्ति की मार्ग दिखाती हैं और दुनिया में सर्वत्र सुखशांति को सुनिश्चित करती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+