पुलिस उत्पीड़न प्रकरण : 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित (राउंडअप)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को विश्वनाथ कालोनी में रहने वाली दो बहनों अनीता और बबीता (परिवर्तित नाम) ने जहर खा लिया था। छोटी बहन की बुधवार को ही उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी जबकि बड़ी बहन की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिसकर्मियों द्वारा बड़ी बहन का एमएमएस बनाने के बाद ब्लैकमेल किए जाने से दोनों बहनें परेशान थीं।

पुलिस के अनुसार कथित तौर पर लड़कियों को प्रताड़ित करने और एमएमएस बनाने के आरोपी दोनों पुलिस कर्मियों कन्हैया लाल और अरविंद पटेल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। छतरपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक आर. एस. मीणा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने दोनों पुलिस कर्मियों कन्हैया लाल और अरविंद पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सागर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अन्वेष मंगलम ने बताया कि दोनों बहनों को धमकाने वाले दो अन्य पुलिस कर्मियों प्रवीण त्रिपाठी और दिनेश के अलावा ओरछा थाने के प्रभारी के.के. खनेजा को निलंबित कर दिया गया है। इस तरह इस मामले में अब तक थाना प्रभारी के अलावा चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता व पुलिस महानिरीक्षक एस. के. राउत को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी आर. सी. अरोड़ा व पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी के. एन. तिवारी को जांच के लिए छतरपुर भेजा गया है।

मालूम हो कि अनीता अपने पुरुष मित्र के साथ शुक्रवार को एक रिहायशी कालोनी में घूम रही थी, तभी दो पुलिस कर्मियों कन्हैया लाल तथा अरविंद पटेल ने कथित तौर पर पुरूष मित्र को धमका कर भगा दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की, जिस पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

पड़ोसियों का आरोप है कि बुधवार की सुबह दो अन्य पुलिसकर्मियों ने पीड़ित लड़की के घर पहुंचकर धमकाया था। इससे पीड़ित युवती और उसकी छोटी बहन घबरा गई। उन्होंने अपनी दास्तान पड़ोसी को भी सुनाई और दोनों बहनों ने जहर खा लिया, उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी की मौत झांसी में उपचार के दौरान हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+