मप्र में खजुराहो सबसे गर्म
भोपाल, 27 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लू के थपेड़ों के साथ बढ़ी उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में खजुराहो सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर और चम्बल संभाग में आने वाले समय में गरज बौछारे पड़ सकती हैं। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
भोपाल मे अधिकतम तापमान 42़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 40़ 1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर 45़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 43़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications