दिल्ली में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में गुरुवार को भी तपिश से राहत मिलने के आसार नहीं है क्योंकि यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार व्यक्त किए गए हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं जो औसत से चार डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को धूल भरी आंधी आने की संभावना है।"
दिल्ली में बुधवार का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications