लश्कर प्रमुख की रिहाई पर टिप्पणी से कृष्णा का इंकार
बेंगलुरू, 27 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद की रिहाई के पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
उन्होंने कहा, मैंने फैसले की रिपोर्ट देखी नहीं है। जब यह मेरे सामने आएगा, तभी मैं इस बारे में कुछ कह सकता हूं।
भारत का कहना है कि सईद नवंबर, 2008 में मुंबई में हुए नरसंहार का मास्टरमाइंड है। इस घटना में 166 लोगों की जान गई थी।
मंगलवार को पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायलय ने नजरबंद सईद को सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications