चीन पहुंचेंगे एक लाख अमेरिकी छात्र
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीन के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और विनिमय विभाग के निदेशक झांग जियूकिन ने बताया कि विनिमय कार्यक्रम के मुताबिक दोनों देशों के बीच इस बात पर सहमति हुई कि अगले चार साल के दौरान अमेरिकी छात्र चीनी भाषा के अध्ययन और शोध के लिए चीन पहुंचेंगे।
रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों देशों के बीच दूसरे दौर के बातचीत के बाद इस बात पर सहमति हुई। दूसरे दौर की बातचीत मंगलवार को संपन्न हुई।
समझौते के मुताबिक अमेरिका के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को चीन में लगने वाले ग्रीष्मकालीन भाषा शिविरों में आमंत्रित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications