वीजा मामला : भारत को सैन्य बलों पर गर्व है
कृष्णा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कनाडा के उच्च अधिकारी जल्द ही इस मसले का समुचित हल निकालेंगे। हमने उन्हें अपनी मंशा स्पष्ट कर दिया है।
उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) ने कनाडा उच्चायोग के अधिकारी जोसेफ कैरोन को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया है।
कृष्णा ने कहा कि भारत को अपने सैन्य बलों पर गर्व है, इस बात से कनाडा के अधिकारी अच्छी तरह वाकिफ हैं।
विगत दो वर्षो में कनाडा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े कई कार्यरत व सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों का वीजा महज इस कारण से रद्द करता रहा है, क्योंकि वे सैन्य बलों व खुफिया ब्यूरो से जुड़े रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications