शिबू सोरेन 31 मई को बहुमत पेश करेंगे
सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वास मत पर चर्चा और मतदान के स्थान के बारे में फैसला लिया गया। प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में विधानसभा के सदस्यों की बैठक होगी। विधानसभा भवन में पुनर्निमाण का काम चल रहा है इस कारण यह फैसला लिया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष सी. पी. सिंह ने कहा, "वर्तमान भवन में विधानसभा का सत्र नहीं चल सकता क्योंकि निर्माण का कार्य जारी है। हमने राज्य सरकार से बैठक के लिए किसी अन्य स्थान का चुनाव कराने को कहा है।"
गौरतलब है कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वापस ले लेने के कारण शिबू सोरेन की सरकार अल्पमत में आ गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications