एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। अदालती आदेश के बाद एयर इंडिया के हजारों कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद स्थिति अब तक सामान्य नहीं हुई है। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की कई उड़ानों को गुरुवार सुबह रद्द करना पड़ा।
एयर इंडिया प्रबंधन का कहना है कि हालात सामान्य होने में अभी कुछ वक्त लगेगा। दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की लगभग नौ उड़ाने रद्द हुई हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार शाम हड़ताली कर्मचारियों के संगठन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को एयर इंडिया के 15,000 से अधिक कर्मचारी वेतन मिलने में देरी और मीडिया से बात करने पर रोक लगाए जाने पर विरोध जताते हुए हड़ताल पर चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications