स्कूल की दीवार ढहने से 3 मरे, 21 घायल
बीजिंग, 27 मई (आईएएनएस)। चीन के गुआंगसी झुआंग क्षेत्र में बुधवार को एक स्कूल की दीवार ढह जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल में निर्माणकार्य चल रहा था और बच्चे स्कूल परिसर में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications