पुलिस उत्पीड़न पर महिला आयोग गंभीर
उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पर आयोग की नजर है और इस मामले पर आयोग को क्या करना है उसे जल्दी ही तय कर लिया जाएगा।
मालूम हो कि छतरपुर में दो पुलिस कर्मियों ने एक किशोरी का अश्लील एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल किया था, जिसके चलते दो सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली थी।
आयोग की अध्यक्ष तोमर ने आईएएनएस से चर्चा करते हुए कहा है कि आयोग की मंशा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
तोमर ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई ठीक चल रही है फिर भी आयोग शुक्रवार को मामले की समीक्षा करेगा और अब तक हुई कार्रवाई का अध्ययन करने के बाद अपना रुख तय करेगा। जरूरत हुई तो वे खुद एक सदस्य के साथ छतरपुर जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications