रूस में विस्फोट, 6 मरे
मास्को, 27 मई (आईएएनएस)। रूस के दक्षिणी शहर स्टारवोपोल में बुधवार को एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट एक सांस्कृतिक समारोह स्थल के निकट हुआ। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। मरने वालों में 10 साल की एक बच्ची भी है।
स्टारवोपोल के गवर्नर वैलेरी गेएस्की ने बताया कि यह एक आतंकवादी हमला था जिसका मकसद राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications