प्रधानमंत्री ने डीआरडीओ पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के स्मरणोत्सव के उपलक्ष में डीआरडीओ पुरस्कार दिए जाते हैं। ये पुरस्कार डीआरडीओ के उन विज्ञानियों और प्रयोगशालाओं को दिए जाते हैं, जिन्होंने घरेलू स्तर पर मजबूत प्रौद्योगिकी के विकास की दिशा में शानदार योगदान किया हो। पुरस्कार को 16 श्रेणियों में बांटा गया है जिनमें प्रौद्योगिकी नेतृत्व, वर्ष का विज्ञानी पुरस्कार, आत्मनिर्भरता में उत्कृष्टता के लिए अग्नि पुरस्कार, उत्कृष्ट प्रदशर्न के लिए पुरस्कार, रणनीतिक योगदान के लिए विशेष पुरस्कार, उत्कृष्ट नवरचनाभावी विकास पुरस्कार और उत्कृष्ट लोकप्रयि विज्ञान संपर्क पुरस्कार शामिल हैं।
सिलीकॉन ट्रॉफी और टाईटेनियम ट्रॉफी क्रमश: प्रणालियों और सामग्रयिों के विकास में शानदार योगदान करने वाली प्रयोगशालाओं को दी जाती हैं। पुरस्कारों के अलावा डीआरडीओ प्रौद्योगिकी विकास के लिए मूल्यवान योगदान करने वाले चुने हुए उद्यम और अकादमीशियानों को क्रमश: रक्षा प्रौद्योगिकी समावेश पुरस्कार और अकादमी उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
पुरस्कार वितरण समारोह में रक्षामंत्री ए. के. एंटनी, रक्षा सचिव प्रदीप कुमार, रक्षामंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डा. वी. क.े सारस्वत और वरिष्ठ सैन्य एवं प्रशासिनक अधिकारी भी उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications