टाइम्स स्क्वे यर मामला : पाकिस्तान में 11वां संदिग्ध हिरासत में (लीड-1)
सीएनएन ने पाकिस्तानी खुफिया सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है। पाकिस्तान में पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त कमर एजाज के रूप में की गई है। कमर पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व मेजर अदनान एजाज का भाई है। फैसल शहजाद से कथित संबंधों की वजह से अदनान पहले से ही हिरासत में है।
यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि एजाज फैसल शहजाद या टाइम्स स्क्वे यर पर विस्फोट की साजिश से कैसे संबद्ध था।
शहजाद को विगत तीन मई को जॉन एफ.केनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह दुबई जाने की फिराक में था।
इस घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अमेरिका में होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले के तार यदि उसके यहां पाए गए तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोन्स और सीआईए के निदेशक लियोन पेनेटा की पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी तथा सेना प्रमुख जनरल अशफाक कियानी के साथ यहां हुई बातचीत में यह मसला प्रमुखता से उठाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications