बच्चे के उपनाम को लेकर झगड़ रहे चीनी दंपति
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'फीनिक्स न्यूज मीडिया' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण के हवाले से बताया है कि चीन की 80 फीसदी महिलाएं अपने बच्चे का उपनाम अपने उपनाम से रखना चाहती हैं, जबकि तीन-चौथाई पुरुषों ने इस विचार का विरोध किया।
सर्वेक्षण में लगभग 20,000 लोगों से बातचीत करने बाद पाया गया कि बच्चों के उपनाम रखने को लेकर युवा दंपतियों में आपसी सहमति नहीं है।
एक स्थानीय वेबसाइट 'सीडी डॉट क्यूक्यू डॉट काम' द्वारा कराये गए सर्वेक्षण में बताया गया है कि 70 फीसदी लोगों ने मत व्यक्त किया कि वह बच्चों को मां का उपनाम देने पर विचार करेंगे।
अगर कोई मां जुड़वा बच्चों को जन्म देती है तो ऐसे में 65 फीसदी लोगों का मत है कि एक बच्चे का नाम मां के उपनाम से रखा जाए और दूसरे का पिता के उपनाम से।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications