एयर इंडिया ने 2 कर्मचारी संघों की मान्यता रद्द की
मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। एयर इंडिया प्रबंधन ने गुरुवार को दो प्रमुख कर्मचारी संगठनों एयर कार्पोरेशन एम्पलॉइज यूनियन और द आल इंडिया एयरक्राफ्ट इंजीनियर्स एसोशिएसन की मान्यता रद्द कर दी। इन संगठनों ने अचानक घोषणा करके मंगलवार और बुधवार को हड़ताल की थी।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दोनों संगठनों ने अवैध हड़ताल का आयोजन किया था जिससे निर्दोष यात्रियों को भारी पीड़ा झेलनी पड़ी साथ ही देश और विदेश की कई उड़ानें प्रभावित होने से राजस्व की बड़ी हानि हुई।
एयर इंडिया ने दोनों संगठनों पर कई बार अनुशासन तोड़ने और समझौता न मानने का आरोप लगाया। कंपनी ने कहा कि दोनों संगठन कंपनी के दैनिक कार्यो को प्रभावित कर रहे हैं और उद्यमिता माहौल की शांति और सद्भाव को नष्ट कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications