हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
नगीना थाना क्षेत्र में धामपुर रोड पर दो तस्करों सुल्तान अहमद और जाकिर हुसैन( दोनों 40 वर्ष) को पुलिस ने गुरुवार तड़के हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
नगीना थाना प्रभारी महेश चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों तस्कर हेरोइन को बेचने की फिराक में थे तभी गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया। दोनों के पास से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई है।
महेश के मुताबिक दोनों तस्कर स्थानीय निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले करीब तीन साल से वे उत्तर प्रदेश के अलावा आस-पास के दूसरे प्रदेशों में मादक पदार्थो की तस्करी कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications