1,200 रियांग शरणार्थी मिजोरम लौटे

उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर डिवीजन मजिस्ट्रेट दिलीप चकमा ने गुरुवार को कहा, "लगभग 235 परिवारों के 1,200 सदस्य तीन जत्थों में (शुक्रवार, सोमवार और बुधवार ) को पश्चिमी मिजोरम के मामित जिले में वापस अपने घरों को लौटे।" लौटने वाले शरणार्थियों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

चकमा ने आईएएनएस को बताया, "त्रिपुरा सरकार ने शेष रियांग शरणार्थियों के प्रत्यावर्तित करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। "

एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने मंगलवार को अपनी यात्रा के दौरान मिजोरम सरकार और जनजातीय नेताओं से 37,000 रियांग शरणार्थियों के वापस अपने पैतृक घरों में लौटने में मदद की अपील की थी। शरणार्थी पिछले 13 साल से त्रिपुरा के छह शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं।

शरणार्थी नेता एवं मिजोरम ब्रू डिसप्लेस्ड पीपुल्स फोरम(एमबीडीपीएफ) के अध्यक्ष एल्विस चोर्खी ने बताया, "हम अपने गांवों में प्रत्यावर्तित शरणार्थियों के पुनर्वास का निरीक्षण करेंगे तभी इसके बाद शेष शरणार्थियों के वापस लौटने के बारे में फैसला करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+