बाटा इंडिया बड़े स्टोर खोलेगी

कंपनी की वार्षिक आम बैठक के मौके पर चेयरमैन पी. एम. सिन्हा ने कहा, "हम अगले तीन वर्षो में नए स्टोर खोलने, वर्तमान स्टोरों को नया रूप देने और संयंत्र व उपकरणों पर 150-200 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।"

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी की योजना 70 बड़े स्टोर खोलने की है। साथ ही कंपनी घाटे में चल रहे 24 स्टोरों को इस वर्ष बंद भी करेगी। वर्तमान में कंपनी के कुल 1250 खुदरा स्टोर हैं।

पिछले साल बाटा ने 40 स्टोरों को नया रूप दिया था जबकि 73 को बंद कर दिया था।

पश्चिम बंगाल के बाटानगर में एकीकृत टाउनशिप प्रोजेक्ट के नियम शर्तो को कंपनी ने फिर से निर्धारित किया है। इसके तहत कंपनी को 100 करोड़ रुपये अग्रिम राशि के रूप में प्राप्त हुआ है।

इसके साथ ही कंपनी को इस परियोजना से 640,000 वर्ग फीट निर्मित जगह निशुल्क मिलेगी।

बाटा ने वर्ष 2005 में इस एकीकृत टाउनशिप के निर्माण के लिए कलकत्ता मेट्रोपोलिटन ग्रुप लि. (सीएमजीएल) के साथ 50: 50 शेयरों के आधार पर एक संयुक्त उपक्रम बनाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+