भारत-चीन में एयरलाइन कर्मियों के वीजा पर समझौता
समझौते और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ के बीच 'ग्रेट हॉल ऑफ पीपुल' में घंटे भर चली बैठक के बाद किए गए।
पाटील बुधवार को चीन यात्रा पर बीजिंग पहुंची थीं। उनकी यात्रा का उद्देश्य दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले इन दोनों प्रमुख एशियाई देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में प्रगाढ़ता लाना है।
एयरलाइन कर्मियों के वीजा प्रणाली को सरल बनाने संबंधी समझौते पर भारत की विदेश सचिव निरूपमा राव और चीन के सहायक विदेश मंत्री ह्यू झेंग्ये ने दस्तखत किए।
खेलों में सहयोग पर सहमति पत्र पर चीन के खेल मंत्री लियू पेंग और नागरिक प्रशासन में सहयोग पर वेन सियोची ने दस्तखत किए। भारत की ओर से दस्तखत चीन में भारतीय राजदूत एस. जयशंकर ने किए।
ये दस्तखत पाटील और जिन्ताओ की मौजूदगी में किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications