मानसून 30 मई को पहुंच सकता है केरल
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। मानसून के अगले सप्ताह दक्षिण भारतीय राज्य केरल पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार को यह पूर्वानुमान जाहिर किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है, "अगले तीन-चार दिनों में केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।"
पश्चिमोत्तर भारत के न्यूनतम तापमान, मानसून से पहले की बारिश, वायु दाब, तापमान और दक्षिणी चीन के समुद्र और दक्षिणपूर्व भारतीय समुद्र के ऊपर बनी वायु स्थितियों, दक्षिणपूर्व एशियाई क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत महासागर के ऊपर बनी वायु परिसंचरण की स्थितियों जैसे कारकों के आधार पर मानसून का अनुमान लगाया जाता है।
मौसम विभाग ने 30 मई के आस-पास मानसून की शुरुआत की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications