पाकिस्तान में अलकायदा की सक्रियता बरकरार : अमेरिका

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 27 मई (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के भीतर और उसकी सीमा से लगे कबायली इलाकों में अलकायदा के साजिशें रचने का सिलसिला अनवरत जारी है और ऐसे में ओबामा प्रशासन अफगानिस्तान पर अपनी रणनीति को लेकर नए सिरे से प्रयासरत है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा के आतंरिक सुरक्षा एवं आतंकवाद विरोधी मामलों के सलाहकार जॉन ब्रेनन ने बुधवार को 'सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज' (सीएसआईएस) के एक कार्यक्रम में कहा, "राष्ट्रपति की रणनीति यहां पुख्ता है।"

ब्रेनन ने कहा, "अमेरिका युद्ध का सामना रहा रहा है। हम अलकायदा और उसके साथी संगठनों से लड़ाई लड़ रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रपति पूरे दायित्व के साथ इराक में युद्ध को खत्म कर रहे हैं। इराक युद्ध का 9/11 से कोई ताल्लुक नहीं है। हम अफगानिस्तान पर अपना ध्यान नए सिरे से केंद्रित कर रहे हैं जहां अलकायदा पाकिस्तान के कबायली इलाकों से साजिश रच रहा है।"

उन्होंने कहा, "हम अलकायदा और उसके साथी संगठनों से जहां भी जरूरत होगी वहां लड़ेंगे। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, यमन, सोमालिया और अन्य जगहों पर हम न सिर्फ अलकायदा के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं बल्कि उन सरकारों को पूरी मदद कर रहे हैं ताकि वे अपनी सुरक्षा करने में सफल रहेंगे। इससे वे अपने यहां अलकायदा नाम के कैंसर की रोकथाम कर सकेंगे।"

मुंबई हमलों के अभियुक्त पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली की मिसाल देते हुए ब्रेनन ने कहा, "अमेरिका में उन लोगों की संख्या बढ़ रही है जो आतंकवादियों की विचारधारा और मकसद की चपेट में हैं। हमारे यहां कुछ लोग हैं जो आतंकवादियों के गढ़ में जा कर फिर अमेरिका में सुरक्षित लौट आते हैं और यही हथियार भी उठाने लगे हैं। इनकी योजना कानून-व्यवस्था को बाधित करने की है।"

ब्रेनन ने कहा, "अमेरिका अलकायदा और उसके साथी संगठनों को पराजित करेगा। हम एक मजूबत राष्ट्र का निर्माण करेंगे और अपने मूल्यों के प्रति अपना विश्वास भी बनाए रखेंगे। इस तरह से हम इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+