अश्लील हरकत करने वाले चिकित्सक की पिटाई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैलाना थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार की रात एक नाबालिग लड़की रानी (परिवर्तित नाम) की तबीयत बिगड़ी तो उसके परिजन उपचार के लिए डॉक्टर ए. जैन. के क्लीनिक पर लेकर गए।
बालिका ने चिकित्सक द्वारा की गई हरकत की बात बुधवार रात को डर के मारे परिजनों को नहीं बताई, मगर गुरुवार को जब उसने इस बात की जानकारी परिजनों को दी तब वे क्लीनिक पहुंच गए और चिकित्सक की पिटाई कर दी। क्लीनिक पर पथराव भी किया गया।
चिकित्सक इस हमले में घायल हो गया है। सैलाना के थाना प्रभारी सीताराम माली ने आईएएनएस को बताया कि बालिका के परिजनों और चिकित्सक की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications