दलित महिला को जिंदा जलाया
शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि कोलारस थाने के पडौरा गांव में क्रांति बाई नाम की दलित महिला अपने पति से अलग होकर रणवीर गुर्जर के साथ रहती थी। महिला ने मृत्यु पूर्व अपने बयान में कहा कि रणवीर व उसके एक साथी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
प्रसाद के अनुसार पीड़ित महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications