शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 279 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23.04 अंक बढ़कर 16,410.88 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16,694.55 के ऊपरी और 16,331.10 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल टाटा मोटर्स (4.74 फीसदी), ओएनजीसी (4.64 फीसदी) और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (4.26 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी जबकि एसीसी (1.64 फीसदी) और भारती एयरटेल (1.29 फीसदी) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.25 अंक की मामूली गिरावट के साथ 4915.15 अंक पर खुला। निफ्टी ने 5016.60 के ऊपरी और 489760. के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 61.53 यानी 0.93 फीसदी और स्मॉलकैप 63.67 यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रुख था। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.55 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। ऑटो (2.10 फीसदी), तेल एवं गैस (2.09 फीसदी), रियल्टी (1.70 फीसदी) में सबसे ज्यादा तेजी आई। प्रौद्योगिकी सेक्टर में सबसे कम (0.53 फीसदी) की तेजी आई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1663 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1107 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications