उप्र में 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी (लीड-1)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक आनंद मोहन ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुल 14,78,040 (संस्थागत और व्यक्तिगत मिलाकर) परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 80.55 फीसदी उत्तीर्ण हुए।

बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक 73.55 फीसदी उत्तीर्ण छात्रों के मुकाबले में 89.62 प्रतिशत छात्राएं सफल हुई हैं।

कुल 8,34,860 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 6,14,007 उत्तीर्ण हुए। इसी तरह 6,43,180 छात्राएं परीक्षा में बैठीं, जिसमें से 5,76,402 सफल रहीं।

पिछले साल भी छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी थीं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक था।

उत्तीर्ण छात्रों के प्रतिशत के मामले में सुल्तानपुर जिला प्रदेश में अव्वल रहा, जहां के 91.06 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल रहे। बलिया जिले में सबसे कम 37.38 प्रतिशत छात्र ही सफल होने में कामयाब रहे।

यद्यपि बोर्ड की तरफ से इस साल आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट नहीं जारी की गई, लेकिन बोर्ड सूत्रों के मुताबिक फतेहपुर जिला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र नवदीप कुमार ने 93.40 अंक प्राप्त करके परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+