राष्ट्रपति पाटील ने की जियाबाओ से मुलाकात (लीड-1)

बीजिंग, 27 मई (आईएएनएस)। चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने गुरुवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का भव्य स्वागत किया। उन्होंने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 60 बरस पूरे होने के मौके पर हो रही उनकी इस यात्रा को 'बेहद गौरवपूर्ण' करार दिया।

दोनों नेताओं की झोंगनानगइ पेविलियन में मुलाकात से पूर्व वेन ने कहा, "हम आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।" झोंगनानगइ पेवेलियन उस परिसर में है, जहां चीन के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास और कार्यालय हैं।

राष्ट्रपति के चीन आगमन पर वेन ने कहा, "यह बेहद गौरवपूर्ण है।" चीन में पिछले 10 बरसों में किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की यह प्रथम यात्रा है।

वेन ने कहा कि पाटील की यात्रा ऐसे मौके पर हो रही है जब भारत और चीन अपने राजनयिक रिश्तों की 60 वर्षगांठ मना रहे हैं।

बुधवार को चीन की छह दिन की यात्रा पर पहुंची पाटील ने कहा कि उनकी यात्रा मैत्रीपूर्ण संबंधों को बेहतर बनाने के प्रयास और परस्पर हितों से जुड़े मसलों पर चर्चा करने के लिए हो रही है।

राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे आपसे मुलाकात कर और उनके देश की यात्रा करके बेहद प्रसन्नता हो रही है। रणनीतिक और सहयोगपूर्ण भागीदारी कायम करने में आपके द्वारा निभाई गई रचनात्मक और महत्वपूर्ण भूमिका भारत को स्मरण है।" उन्होंने कहा कि हालांकि राजनयिक संबंध अविश्वास, अवधारणागत मतभेदों और सीमा तनावों की छाया से घिरे रहे हैं।

पाटील गुरुवार को ही चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ से भेंट करेंगी। दोनों देशों के संबंधों में नए प्राण फूंकने के लिए दोनों राष्ट्राध्यक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर चर्चा करेंगे।

वह चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के अध्यक्ष वू बेंग्गुओ से भी भेंट करेंगी।

अपनी 26 से 31 मई तक की चीन यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हेनान प्रांत के ल्युयेंग में भारतीय शैली से बना बौद्ध मंदिर भी चीन की जनता को समर्पित करेंगी। यह मंदिर सांची स्तूप से प्रेरित होकर बनाया गया है।

इस मंदिर का निर्माण प्रथम शताब्दी में निर्मित बाएमा सी मंदिर (श्वेत अश्व मंदिर)के बेहद करीब किया गया है। इस मंदिर का निर्माण उन दो भारतीय बौद्ध भिक्षुओं के सम्मान में कराया गया था जो धार्मिक ग्रंथों और भगवान बुद्ध की प्रतिमा को पर घोड़ों की पीठ पर लादकर यहां पहुंचे थे। राष्ट्रपति पाटील का इस मंदिर में भी जाने का कार्यक्रम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+